महिला सुरक्षा साईबर जागरूकता आदि के सम्बंध में लोगो को करे जागरूक-एसएसपी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस लाइन के ह्वाइट हाउस में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों के साथ बैठक कर, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने बीट अधिकारियों से कहा की अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज आदि में जाकर महिला सुरक्षा, साईबर जागरूकता आदि के संबंध में जागरूक करने का कार्य करे। स्कूलों/कालेजों के प्रधानाचार्य को अपना नम्बर व थाना प्रभारी का मोबाइल नम्बर नोट कराए ताकि समय पर काम आए। आगामी त्यौहारों में स्थापित होने वाले श्री दुर्गा पाण्डालों के आयोजकों से संपर्क कर सूचना संकलित करेबी,आगामी त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले स्थानों में भ्रमणशील रहकर अराजकतत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश एसएसपी ने दिया। महिला बीट अधिकारियों को अपने बीट क्षेत्र में होने वाले महिला संबंधी अपराधों के संबंध में सूचना संकलित करे, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने बीट क्षेत्र में स्थापित कैमरों को चेक करने एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर कैमरे लगवाए। महिला बीट अधिकारियों को शाम के समय थाना पुलिस बल के साथ गश्त करे महिला बीट अधिकारियों को शराब की दुकान, पर्यटन स्थल व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग करने एवं शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। ड्यूटी के दौरान महिला बीट अधिकारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं को एसएसपी ने सुना उसको निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, अंडर ट्रेनिंग क्षेत्राधिकारी विवेक सहित सभी थानों के महिला बीट अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

5 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago