लगातार हो रही बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

बारिश के बीच भी अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे हैं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनपद के दीवान बाजार नखास इस्माइलपुर विकासनगर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, लेकिन इसी बीच विद्युत कर्मचारी भी बारिश की परवाह किए बिना भीग कर आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं कि आम जनमानस को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो लेकिन लगातार बारिश की वजह से कर्मचारियों को काम करने में काफी दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। डी बी स्कूल के पास 11000 हाई टेंशन तार पर पेड़ की टहनियों लटक गई है जिन्हें कर्मचारियों द्वारा काटा जा रहा है वही बक्शीपुर क्षेत्र में एक पेड़ पोल टूट कर गिर गया जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, विकास नगर में भी लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत बाधित हुई है जिसको लेकर वहां भी कार्य चल रहा है। कर्मचारी पानी में भीग कर अपने जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति से हुई असुविधा के लिए विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं।
बक्शीपुर विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं बारिश की वजह से कार्य करने में कुछ कठिनाई हो रही है लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जल्दी लोगों को विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

4 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

4 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago