ग्राम प्रधान के घर में भीषण चोरी, नगदी समेत जेवरात चोरी

तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया पूछ-ताछ जारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ ग्राम प्रधान के घर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम प्रधान सच्चिदानंद अपनी पत्नी के साथ भिटौली रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी वृद्ध मां और उनका लड़का अलग- अलग कमरों में सो रहे थे। सुनसान पाकर कुछ अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर उनके बेडरूम का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे सोने चांदी के कीमती जेवरात एवं पैंतीस हजार रूपए नगद चुरा ले गए। गहनों की कीमत लगभग दो लाख से ऊपर बताई जा रही है। जोरी की घटना को लेकर गांव के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।आए दिन होती चोरी से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का जांच पड़ताल की । जिसमें घुघली पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को उठाया है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तीन लोगों को पकड़ कर पूछ-ताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

7 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

7 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

8 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

8 hours ago