डीजी स्तर पर बड़े फेरबदल, बीके मौर्य रिटायर, तीन आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य गुरुवार, 1 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट के साथ ही डीजी स्तर के दो पद – डीजी होमगार्ड और डीजी फायर सर्विस रिक्त हो जाएंगे।

राजीब सब्बरवाल होंगे नये डीजी बीके मौर्य के रिटायरमेंट के बाद 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और इस समय मुरादाबाद स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक के पद पर कार्यरत एडीजी राजीब सब्बरवाल को डीजी के पद पर प्रमोशन मिलना तय है। राजीब सब्बरवाल की गिनती शांत, अनुशासित और कुशल प्रशासकों में होती है। लंबे समय तक ट्रेनिंग और कानून व्यवस्था जैसे विभागों में उनकी उल्लेखनीय सेवाएं रही हैं।

आनंद स्वरूप को केंद्र में तैनाती, बीके सिंह होंगे नये डीजी
वहीं एडीजी पीएचक्यू के पद पर तैनात डीजी आनंद स्वरूप को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उनके स्थान पर वर्तमान एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह को डीजी पद पर प्रमोट किया जाएगा। बीके सिंह ने साइबर अपराध शाखा को तकनीकी रूप से मजबूत और क्रियाशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डीजी फायर सर्विस का पद पहले से रिक्त गौरतलब है कि डीजी फायर सर्विस आदित्य मिश्रा 30 जून 2025 को रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। अब बीके मौर्य के रिटायरमेंट से दूसरा डीजी पद (होमगार्ड) भी रिक्त हो जाएगा।

जल्द हो सकती है नई तैनाती सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर इन दोनों पदों पर जल्द ही नये अधिकारियों की नियुक्ति की जा सकती है। इस बीच पुलिस मुख्यालय में बड़े स्तर पर फेरबदल की संभावनाएं भी बन रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

59 minutes ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

2 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

2 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

2 hours ago