मेरठ में गोकशी की बड़ी घटना: श्मशान घाट में मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस पर लगे सबूत मिटाने के आरोप

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में गोकशी की एक बड़ी घटना सामने आई है। उलधन-पांची संपर्क मार्ग स्थित उलधन गांव के श्मशान घाट में रविवार सुबह आठ स्थानों पर पशुओं के अवशेष, रस्से और खून के निशान मिलने से सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने घटना को देखकर हंगामा किया और पुलिस पर मामले को छिपाने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया।

श्मशान घाट में मिला गोकशी का सबूत

रविवार सुबह गांव के कुछ युवक श्मशान घाट के पास क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि आवारा कुत्ते किसी पशु के अवशेष नोंच रहे थे। जब बच्चे पास गए तो उन्हें कई जगह गोवंश के अवशेष और खून के निशान दिखाई दिए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों का आरोप — पुलिस ने सबूत हटाए

ग्रामीणों का कहना है कि भीड़ के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने घटनास्थल की सफाई कराई।
उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी खाल और सिर को बोरों में भरकर गाड़ी में लादकर वहां से हटवा ले गए।
मौके से आठ रस्से और आठ स्थानों पर गोवंश के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले दबा देती है।

पुलिस ने जांच के आदेश दिए

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि “जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

गांव में तनाव, प्रशासन सतर्क

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

6 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago