Categories: धर्म

दिवाली 2025: जानें कब है धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज — पूरी तिथियां और मुहूर्त

(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिवाली, दीपों का त्योहार, हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। यह दिन अच्छाई की बुराई पर और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। घरों और मंदिरों में दीपों की जगमगाहट, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, और खुशियों का उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है।
दिवाली का पर्व केवल एक दिन का नहीं है — यह पांच दिवसीय उत्सव होता है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।

इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को है। आइए जानते हैं पूरे दिवाली पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त:

धनतेरस 2025

तिथि प्रारंभ: कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, 18 अक्तूबर 2025, दोपहर 12:18 बजे

तिथि समाप्त: 19 अक्तूबर 2025, दोपहर 1:51 बजे

धनतेरस इस वर्ष 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा।

छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी 2025

तिथि: 19 अक्तूबर 2025

इस दिन शाम को घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाए जाते हैं। दीपदान और सकारात्मक ऊर्जा के लिए पूजा की जाती है।

दिवाली 2025

तिथि प्रारंभ: 20 अक्तूबर 2025, दोपहर 3:44 बजे

तिथि समाप्त: 21 अक्तूबर 2025, शाम 5:54 बजे

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: 20 अक्तूबर 2025, शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक।
इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा 2025

तिथि: 22 अक्तूबर 2025

पंचांग अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर शाम 5:54 बजे होगी और समाप्ति 22 अक्तूबर रात 8:16 बजे।

भाई दूज 2025

तिथि: 23 अक्तूबर 2025

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि प्रारंभ 22 अक्तूबर रात 8:16 बजे और समाप्त 23 अक्तूबर रात 10:46 बजे।

तिलक मुहूर्त: 23 अक्तूबर 2025, दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक।

डिस्क्लेमर – यह जानकारी धार्मिक ग्रंथों, पंचांग और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। तिथियां और मुहूर्त स्थानीय समय और पंचांग के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। कृपया अंतिम पूजा समय की पुष्टि अपने स्थानीय पंडित या पंचांग से अवश्य करें।

Karan Pandey

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

12 hours ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

13 hours ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

13 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

13 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

14 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

14 hours ago