बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा क्षेत्र नवानगर में चल रही शैक्षिक अनियमितताओं पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में ऐसे छह विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जो बिना किसी मान्यता के वर्षों से संचालित हो रहे थे। इन स्कूलों को पहले ही दो बार नोटिस थमाई जा चुकी है, और अब इन्हें बंद करने की अंतिम कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि न केवल इन विद्यालयों को जल्द ही पूरी तरह बंद किया जाएगा, बल्कि इन स्कूलों की प्रबंधन समितियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इन स्कूलों में पढ़ रहे दर्जनों बच्चों का अब क्या होगा? इनका शैक्षणिक सत्र, परीक्षा और भविष्य अधर में लटक सकता है। इस पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे बच्चों के हितों की रक्षा की जाएगी और उन्हें वैध, मान्यता प्राप्त स्कूलों में समायोजित कराने की योजना बनाई जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब बिना मान्यता के कोई भी शैक्षणिक संस्था नहीं चल पाएगी। यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, बल्कि अभिभावकों को भी सचेत करने का प्रयास है कि वे बच्चों के दाखिले से पहले स्कूल की मान्यता अवश्य जांचें
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…