नाग पंचमी पर पारंपरिक खेलों का भव्य आयोजन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
नाग पंचमी के पावन अवसर पर अहरौला शिव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में दौड़, कबड्डी, रस्साकशी जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेल शामिल रहे, जिन्होंने न केवल प्रतिभागियों में जोश भरा बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतियोगियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेलों का सफल संचालन विनय त्रिपाठी द्वारा किया गया जबकि प्रमोद त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया।
प्रीतम शास्त्री ने जानकारी दी कि यह आयोजन ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से प्रत्येक वर्ष संपन्न होता है और इसका उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति एवं खेलों को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता के दौरान अंपायर की भूमिका प्यारेलाल गुप्ता व सुनील गुप्ता ने निभाई।
इस अवसर पर आयोजन समिति के
अध्यक्ष – राजकुमार शर्मा,उपाध्यक्ष – सुनील गुप्ता,कोषाध्यक्ष – रामपाल यादव,उपकोषाध्यक्ष – सूर्यमल मिश्रा तथा प्रमुख सहयोगियों में चिकन शर्मा, प्रमोद तिवारी, राजकुमार गुप्ता, अश्वनी तिवारी, हरिशंकर मिश्रा, दुर्गा गुप्ता, प्रिंस त्रिपाठी, सनी मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, आकाश गुप्ता, बहराइची गुप्ता, अविनाश शास्त्री, गिरधारी सैनी, संतोष गुप्ता, शिवम सोनी, पवन गुप्ता, मुलायम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago