नौतनवां में बड़ी कार्रवाई: साधारण दिखने वाली कार से निकली 18 किलो चरस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस दौरान गाजीपुर निवासी तस्कर हेमंत सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपतिंहा पुलिस चौकी के सामने संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में लगे सीएनजी सिलेंडर के नीचे छुपाकर रखी गई 38 पैकेट चरस बरामद हुई, जिसका कुल वजन 18 किलोग्राम निकला।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। संपतिंहा चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पहले से ही घेराबंदी कर ली गई थी, जिससे तस्कर को भागने का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ें – अंक ज्योतिष से खुलेंगे सफलता और सावधानी के राज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मामले में अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एंगल से भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान और सख्ती से जारी रहेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

25 minutes ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

45 minutes ago

दीपावली की रात घर के आंगन से 12 वर्षीय रोहित को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

लखीमपुर-खीरी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का त्योहार जिस घर में खुशियों के दीप जलाने आया…

48 minutes ago

बरपार पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- सैन्य और राजनीतिक जीवन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा…

59 minutes ago

रूस का स्टेल्थ फाइटर फेल? भारत ने पहले ही दिखाई थी राह!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सबसे महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू…

2 hours ago

हरिद्वार की राह में काल बना हाईवे! तेज रफ्तार कार पलटते ही धधकी, बाहर निकलने से पहले ही छह जिंदगियां खत्म

बिजली का खंभा तोड़ती हुई डिवाइडर के पार पहुंची कार, आग की लपटों में घिर…

3 hours ago