बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l सिकंदरपुर बालूपुर मुख्य मार्ग पर हरदिया गांव के पास शनिवार की शाम बड़ा हादसा होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक नीलगाय के कूदकर सामने आ जाने से बाइक सवार 58 वर्षीय हरिओम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकंडा गांव निवासी हरिओम दुबे शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे सिकंदरपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदिया गांव के समीप सामने से तेजी से दौड़ती नीलगाय अचानक उनकी बाइक पर आ कूदी। जोरदार टक्कर के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और हरिओम दुबे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सिकंदरपुर–बालूपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, नीलगाय से टकराकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
