सलेमपुर से चौदह की0 मी0 पर मैरवा नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग कटा: जेई बोले दिखवाते हैं

बृजेश मिश्र की रिपोर्ट
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सलेमपुर वाया मझौली राज होते हुए बिहार के सिवान जिला स्थित मैरवा बाजार को जोड़ते नेशनल हाईवे मैरवा की तरफ 14 की0 मी0 आगे जाने पर हीरामन बाबा स्थान के समीप ही नेशनल हाईवे की आधी सड़क कट के बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस सड़क के राही सड़क बीच मौजूद खाई में गिरते ही चार पहिया अथवा भारी वाहन सहित दुर्घटना की संभावना बनी हुई है इसे जल्द ठीक करने कराने की मांग बिनोद पांडेय समाजसेवी ने किया है। जबकि वहीं एनएचएआई के संबंधित जेई/अधिकरी के हीला हवाली का आलम यह है कि संबंधित जेई द्वारा दूरभाष पर पत्रकार बृजेश मिश्र से हुई वार्ता में बताया गया कि इसे हम दिखवाते हैं। अब समझ में यह नहीं आ रहा है कि आखिर जिस सड़क के देखभाल के लिए पूरा एक विभागीय अमला लगा हुआ है। वहां पर समाजसेवी एवं पत्रकार के बताने के बावजूद भी दिखवाने की बात आखिर क्यों की जा रही है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सोहनपुर ग्राम सभा के निवासी एवं समाजसेवी विनोद पांडेय जो कि महज ही करीब आधे दर्जन वोट से प्रधानी चुनाव में विजय मिलने से चूक गए थे उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सलेमपुर वाया मझौली राज होते हुए बिहार के सिवान जिला स्थित मैरवा बाजार को जोड़ते हुए जाने वाले नेशनल हाईवे जो कि मैरवा की तरफ सलेमपुर से 14 की0 मी0 आगे जाने पर हीरामन बाबा स्थान के समीप नेशनल हाईवे की आधी सड़क कट चुकी है वह किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस सड़क के राही को सड़क बीच मौजूद खाई में गिरते ही चार पहिया अथवा भारी वाहन सहित किसी बड़ी दुर्घटना के शिकार होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। यहां पर निरंतर ही किसी बड़े दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। समाज सेवी ने इसे ले कर ही मीडिया कर्मी से मुखातिब होना मुनासिब समझा जो बनकटा ब्लाक के सोहनपुर ग्राम सभा से प्रधान प्रत्याशी रहे हैं। विनोद पांडे ने जनहित में इस सड़क को अविलंब ही ठीक करने कराने की मांग भी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago