सम्बंध जितना पुराना होता
है मजबूत ही होता जाता है,
जितना एक दूसरे की फ़िक्र
होती उतना ही सम्मान पाता है।

लिखा थोड़ा, परंतु समझा
तो अधिक ही जाता है,
मिलना हो पाये या नहीं,
महसूस मगर हो जाता है।

भूमि और भाग्य का स्वभाव जैसे,
जो बोया वही निकलता है,
सच्चाई व ईमानदारी से बना
सम्बंध प्रकृति जैसा ही बढ़ता है।

सच्चे सम्बन्धों में विनम्रता,
आदर सद्भाव, आभारी होना,
और क्षमा करना व क्षमा माँग
कर सबका प्रिय बन जाना।

ऐसे अद्भुत गुण होते हैं जो
सबको क़रीब ले आते हैं,
अपने तो अपने होते हैं पराये
भी प्रायः अपने बन जाते हैं।

उम्मीदें अच्छे सम्बन्धों की
हम सबकी आश बंधाती हैं,
उम्मीदों का धीरज धारणकर
बिलगाव को दूर भगाती हैं।

मंदिर में बंधा घंटा जब कोई
बजाता है तो ही बजता है,
प्रभु की भक्ति से ही विनती
करने का फल मिलता है।

सम्बन्ध निभाने की ख़ातिर
भावों का एहसास जताना,
एहसास जताकर औरों को
है ज़रूरी महसूस कराना।

त्याग, प्रेम, एहसान मानना
प्रिय से प्रियतम बन जाना है,
आदित्य सदा सन्मति देकर
रिश्तों की सम्पत्ति बनाना है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में पहली बार तीन दिवसीय खगोल विज्ञान कार्यक्रम, विद्यार्थी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में पहली बार खगोल विज्ञान पर केंद्रित तीन दिवसीय विशेष…

5 hours ago

सांसारिक और आध्यात्मिक ज्ञान की कथा है देवी भागवत पुराण कथा – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मां भगवती की महिमा अपरंपार है, उनके इच्छा से ही सृष्टि…

6 hours ago

कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत किसानों की ई-लॉटरी, चयनित लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश 2047 कॉनक्लेव में भारतीय ज्ञान परंपरा को दी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित उत्तर प्रदेश@2047 शिक्षा एवं कौशल विकास महाचर्चा में दीनदयाल उपाध्याय…

6 hours ago

टूटी सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण हो रहे है घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बढ़ौना हर्दो से लेकर देऊबारी और सतराव को जोड़ने वाली सड़क 7…

6 hours ago

सबया ढाला में खड़े ट्रक से भीषण टक्कर: ससुराल से लौट रहे दंपती की मौत, गांव में मातम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोठीभार बुधवार की देर शाम सबया हाला के पास हुए दर्दनाक…

6 hours ago