Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम संत कबीर नगर बने महेंद्र सिंह तवंर

डीएम संत कबीर नगर बने महेंद्र सिंह तवंर

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे डीएम मुख्यमंत्री के पसन्दीदा अफसरों में शुमार हैं

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी से चली तबादला एक्सप्रेस ने संत कबीर नगर मे महेंद्र सिंह तवंर को उतारा है। श्री तवंर गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कई रिकॉर्ड बनाए। बतौर उपाध्यक्ष उनके कार्यकाल में प्राधिकरण ने रिकॉर्ड कमाई की, तो उन्होंने सर्वाधिक आवासीय योजनाओं का तोहफा देकर उन्होंने लोगों की जरूरतों को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़झील को पर्यटन की दृष्टि से ऊंचाई दी।
ज्ञात हो कि श्री तंवर 2015 बैच के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में तैनात रहे हैं। वह बहराइच और एटा जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शाहजहांपुर में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।
मूल रूप से हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के काहनौर गांव निवासी हैं। बीटेक के पश्चात उन्होंने दो वर्षों तक निजी सेक्टर में भी कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है। अब जिलाधिकारी के रूप मे संत कबीर नगर मे अपनी सेवाएं देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments