कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगड़ा पिपरासी मे गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दौड़ , लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो- खो आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र पांडेय और एहसान सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में सबसे पहले बालक और बालिका स्तर की दौड़ का आयोजन किया गया। प्राथमिक संवर्ग 100 मीटर की दौड़ में पचफेड़ा शुक्लपट्टी के मुस्तकीम प्रथम तथा बालिका वर्ग में पड़री बाबू टोला की कुमकुम प्रथम रही । वही 200 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में चंदन प्रथम तथा बालिका वर्ग में कुमकुम प्रथम रही। वहीं जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर में नीरज प्रथम तथा बालिका वर्ग में कल्पना प्रथम रही । वही कबड्डी में पचफेड़ा शुक्लपट्टी की टीम विजयी रही । इस दौरान ऋषिकेश सिंह, आरिफ अंसारी, लुटावन वर्मा, राजेश भारती, अरुण कुमार ,बृजेश पाल, वेद प्रकाश पांडे, वीर बहादुर आदि मौजूद रहे ।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…