Categories: Uncategorized

महावीर झंडा जुलूस सकुशल संपन्न

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

अपायल गांव के सौजन्य से आयोजित होने वाला महावीरी झंडा शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंग बली का पुजन अर्चन किया गया । इसके बाद बजरंग बली का सुन्दर मनमोहक झांकी गाजे बाजे के साथ धूम धाम से निकाला गया। जो गांव के गली गली व सबके दरवाजा से होते गुजरते समय प्रत्येक घरो की महिलाओं ने फूल माला व रोट,लल्डू चढाकर अपने परिवार के सलामती के लिए मन्ते मांगी ।जुलूस पूरे गांव के भ्रमण कर मन्दिर प्रांगण में पहुंचा। जुलूस के साथ ही लोग ढ़ोलक मजीरा के साथ मौसमी गीत गाते हुए जुलूस के रूप में अखाड़े पर पहुंचे। जहां जुलूस दंगल प्रतियोगिता के रूप में तब्दील हो गया।जहाँ दूर दराज के साथ ही कई क्षेत्रिय पहलवानों सहित दस जोडी पहलवानों ने जोर आजमाइश कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मऊ के सतपाल ने आजमगढ़ के श्रवण को पटखनी दिया।उसके बाद अलावलपुर के गुलजार को चंदुकी के शिवम ने पटखनी दिया। रामपुर के अमल को गाजीपुर के शमसेर ने पटखनी दी। सिंहपुर के कल्लू को गाजीपुर के प्रदुम्न ने पटखनी दिया।स्व भलई राम हकीम के द्वारा यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।जो आज तक उनके परिवार के लोगों द्वारा आयोजित की जाती है।इस मौके पर डा चन्द्रमा गुप्ता,छोटक गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दिना प्रजापति, राजेश, कन्हैया गुप्ता,पवन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नितेश सिंह, रविन्द्र वर्मा,डा अजीत गुप्ता आदि रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

4 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

8 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

8 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

8 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

8 hours ago