
कांग्रेसियों ने शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यालय पर गोष्ठी कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चल कर ही देश आज आगे बढ़ा है। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज कुछ देश विरोधी शक्तियां गांधी जी के विचारों को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि सत्य अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित था। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि गांधी जी वास्तव में देवदूत थे।आजादी की लड़ाई व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। गोष्ठी को चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी,लालसाहब यादव, मोहन प्रसाद,चुन्नु श्रीवास्तव,अखिलेश मिश्र, अभिनीत उपाध्याय, विजय कुशवाहा,सुच्चन खान ,डॉ याहिया अंजुम, परमानन्द प्रसाद,मनीष रजक,दयाशंकर यादव, आजाद अहमद,रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,प्रेमचंद वर्मा,सतीश यादव आदि ने सम्बोधित किया।
