महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ महात्मा गांधी ने पढ़ाया।उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उनके सिद्धान्तों पर चल कर ही देश आज आगे बढ़ा है। उनके सिद्धान्तों के विरोधियों ने उनकी हत्या कर विचारधारा को खत्म करना चाहा लेकिन वह विरासत अब भी सुरक्षित है। गोष्ठी को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, बिस्मिल्लाह लारी,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, वरुण राय,समीर पांडेय,रामअशीष साहनी,नागेंद्र शुक्ल, विजय शेखर मल्ल रोशन,आलोक त्रिपाठी राजन,मार्कण्डेय मिश्र, सुहैल अंसारी,डॉ एस के पाठक,जयप्रकाश पाल,विजय शंकर मिश्र, प्रेमलाल भारती,महेन्द्र अम्बेडकर, सुबाष राय,धर्मेन्द्र पांडेय, उत्तेज मिश्र, शिवशंकर सिंह, संजीव मिश्र,वीरेंद्र तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…