Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयमहर्षि वाल्मीकि ने मानव जाति के कल्याण और राक्षसी प्रवृति के संहार...

महर्षि वाल्मीकि ने मानव जाति के कल्याण और राक्षसी प्रवृति के संहार का मार्ग प्रशस्त किया – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए, देशवासियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर मानव जाति के कल्याण और राक्षसी प्रवृति के संहार का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने मानव कल्याणके लिए तथा राक्षसी प्रवृति के संहार के लिए देशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि जेहाद और आतंकवाद के रूप में राक्षसी शक्तियां आज भी मौजूद हैं मानव जाति के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने देशवासियों से महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव पर जेहाद और आतंकवाद के समूल सर्वनाश का संकल्प लेकर मानव जाति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जन जन तक पहुंचाया और श्रृष्टि के प्रथम कवि अर्थात आदि कवि कहलाए। महर्षि वाल्मीकि ने सदैव राक्षसी और आसुरी शक्तियों का मर्दन कर मानव जाति के कल्याण, प्रगति और सुख समृद्धि को प्राथमिकता दी। भगवान श्री राम ने अपने जीवन में भगवान वाल्मीकि की शिक्षा को आत्मसात कर राक्षस रावण और उनकी सत्ता का सर्वनाश कर मानव जाति की रक्षा की।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने बुराड़ी में एक कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव जाति की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुनेश भगत और प्रदेश कार्यालय मंत्री राजकुमार भल्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने वाल्मीकि समाज को सनातन धर्म और सनातन संस्कृति में योद्धा जाति और गौरव बताते हुए सनातन समाज से जातिवाद को समाप्त करने का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि जेहाद मुक्त भारत निर्माण के धर्मयुद्ध में वाल्मीकि समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उत्तर प्रदेश में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर, राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने लखनऊ, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी ने हाथरस, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने आगरा, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी, हिन्दू किन्नर सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलामुखी मन्नत मां किन्नर ने कानपुर में महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने और जातिमुक्त समरस हिन्दू समाज का निर्माण करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments