जर्जर वाहनों से बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

प्राइवेट विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था नदारद, अभिभावकों ने की डीएम से कार्रवाई की मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के तमाम प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को लाने–ले जाने के लिए कबाड़ और जर्जर वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। स्थिति इतनी भयावह है कि किसी भी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
सदर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग, परासखाड़, महुहवा ढाला और बागापार चौराहा स्थित विद्यालयों में दर्जनों जर्जर वाहन बच्चों को ढोने का काम कर रहे हैं। यही हाल मिठौरा ब्लाक के चौक बाजार, अरनहवां झनझनपुर चौराहा, सिंदुरिया, टीकर, खोस्टा, मोहनापुर और मदनपुरा क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
सिसवा ब्लाक के सेमरा, हेवती, चिऊटहा, कदुआगंज, सबेया ढाला और मथनिया क्षेत्रों में भी ऐसे ही कबाड़ वाहनों से बच्चों की ढुलाई जारी है। इन वाहनों की न तो फिटनेस जांची गई है और न ही चालकों के पास पर्याप्त अनुभव और मान्य लाइसेंस होने की पुष्टि है। लगातार हो रही इस लापरवाही से अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कबाड़ वाहन बिना रोक-टोक संचालित हो रहे हैं और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
अभिभावकों ने जिलाधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने और जिले के सभी विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस जांच, चालकों के लाइसेंस व सुरक्षा मानकों की पड़ताल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

24 seconds ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

7 minutes ago

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

31 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

35 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

41 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

46 minutes ago