प्रदेश में महराजगंज राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में अव्वल

सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को डीएम ने दी बधाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जुलाई माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद द्वारा सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जनपद के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें, क्योंकि प्रथम स्थान पाकर उस पर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अब तक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि जून माह की रैंकिंग में भी जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था और इस माह तो जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और तेज करना होगा, ताकि हम इस प्रदर्शन को कायम रख सकें।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है। ‌ विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 53 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ, जबकि राजस्व विभाग द्वारा संचालित 28 योजनाओं में ए+ और दो योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्वयं माह में तीन बार समीक्षा विकास विभाग और राजस्व विभाग के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित अधिकारी के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग सुनिश्चित किया जाता है। जिसके कारण योजनाओं के प्रदर्शन के साथ–साथ पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित हुआ है और जनपद की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

7 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago