Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशMaharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला...

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

महिला की हालत गंभीर

हादसे में भोला (38) निवासी धर्मपुर बड़ा टोला और सूर्यभान (62) निवासी छातीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, भोला की पत्नी सुमन (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो (UP 53 DZ 9708) ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़े – Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच शुरू, वाहन कब्जे में

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

लोगों की सड़क सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है।

ये भी पढ़े – “नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments