महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरफ्तार

10 लाख के आभूषण, नकदी व चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना घुघली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात एवं शातिर अपराधी को चोरी के आभूषण, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना घुघली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना घुघली अंतर्गत ग्राम करौता उर्फ नेबुईयां में घर से कीमती आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या464/ 2025 (धारा 305, 331 (4), 317(2) बीएनएस) का त्वरित व पेशेवर विवेचना के बाद सफल अनावरण किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 दिसंबर को तड़के ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र कतवारु साहनी, निवासी ग्राम महुअवा महुवई,थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 22,500 रुपये नकद, 82 ग्राम सोना व 600 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद की गई।
बरामद आभूषणों में हार, कंगन, झुमके, टॉप्स, अंगूठी, नाक की कील, करधनी, पायजेब, पायल व चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाईकिल UP 56- U6964 भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार घटना 15 नवंबर 2025 की है, जब पीड़िता अपने पिता के इलाज के लिए लखनऊ गई थी। लगभग एक माह बाद घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद 22 दिसंबर को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त उमेश साहनी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर व संत कबीर नगर जनपदों में चोरी, गृहभेदन, हत्या का प्रयास, अपहरण,शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट व गुंडा एक्ट समेत 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो उसके शातिर अपराधी होने की पुष्टि करते हैं।
इस कार्रवाई में थाना घुघली, एसओजी व स्वाट टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने संयुक्त टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऐसी प्रभावी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago