संयुक्त रैंकिंग में महराजगंज जनपद प्रदेश में लगातार दूसरी बार टॉपर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद द्वारा सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि निश्चित रूप से लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है, लेकिन रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें, क्योंकि प्रथम स्थान पर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अब तक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे।उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि लगातार दूसरी बार जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और बनाए रखना होगा और इसके लिए निश्चित रूप से अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रत्येक योजना, परियोजना के गहन समीक्षा और स्थल पर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोग संतुष्ट होने के बजाय कार्य में लग जाएं।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 53 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ, जबकि राजस्व विभाग द्वारा संचालित 26 योजनाओं में ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्वयं माह में तीन बार समीक्षा विकास विभाग और राजस्व विभाग के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा संबंधित अधिकारी के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग सुनिश्चित किया जाता है जिसके कारण योजनाओं के प्रदर्शन के साथ–साथ पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित हुआ है और जनपद की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

14 minutes ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

28 minutes ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

34 minutes ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

41 minutes ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

48 minutes ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

4 hours ago