सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगा लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज बरहज

लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज का उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चो को जागरूक करना- दिव्या मद्देशिया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज बरहज में एक आवश्यक बैठक किया गया। आप सभी को
बताते चलें कि लक्ष्य एजुकेशनल सोसायटी/लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज बरहज, द्वारा बुधवार को सेंटर की संचालिका दिव्या मद्देशिया के नेतृत्व में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई।जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल करना व परीक्षा को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान संचालिका दिव्या मद्देशिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज द्वारा विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराकर उनको उचित सम्मान प्रदान करना है।
यह परीक्षा 29 सितम्बर को स्थानीय महाविद्यालय बीआरडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में आयोजित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए विशेष जानकारी कोई भी विद्यार्थी सेन्टर से प्राप्त कर सकता है।
इस दौरान अध्यापक चन्दन ( करमचंद ) ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
बैठक में अशोक मद्देशिया, गजानन्द मौर्य,निशा,सूरज,राकेश यादव, अनिता मद्देशिया सहित आदि सोसाइटी के सदस्य मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago