जिला न्यायाधीश तथा डीएम ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायाधीश नीरज कुमार, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जेल निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। जेल में निरुद्ध कैदियों किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय–समय पर आकस्मिक निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सुनिश्चित करे कि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहने पाए।
निरीक्षण के दौरान जेल में कम 695 बंदी निरुद्ध थे। जिला जज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ–सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक प्राधिकरण मनोज कुमार, सीजेएम मुकेश यादव, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

2 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

6 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

7 hours ago