Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयमहाशिवरात्रि पर महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारा

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारा

मांडा (राष्ट्र की परम्परा )। बभनी हेठार में महाशिवरात्रि के दिन ग्रामीण युवा साथियों द्वारा एक अनोखी पहल की जा रही है। जिनमें महाकुंभ संगम क्षेत्र से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए नेशनल हाईवे पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी और दिव्य भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा।यह भंडारा महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। भंडारे में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं और साधु-संतों को निशुल्क फलाहार और भोजन कराया जाएगा।
गौरक्षा के मंडल प्रभारी प्रयागराज नीरज द्विवेदी ने बताया कि यह महा भंडारा बभनी हेठार के कुछ युवा साथियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments