मंदिरों में होगी महा आरती

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के गांव करकौर के राम जानकी मंदिर तथा गांव पलिहुरा के बनखंडी नाथ हनुमान मंदिर पर, अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर के पुजारी अशोक दास और वैभव मिश्रा ने बताया कि लंबे अरसे के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य हुआ। जिसमें प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में समस्त सनातनियों में खुशी की लहर है। इसके उपलक्ष्य में दोनों मंदिरों पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महा आरती के आयोजन में सम्मिलित होने का आवाहन किया है, तथा साथ ही अपने-अपने घरों पर दिवाली जैसा माहौल बनाने की बात कही है। महा आरती के आयोजन में सचिन मिश्रा, प्रशांत शंखधार, रवि शर्मा, अवनीश यादव, दिनेश यादव, जगपाल कश्यप, रामऔतार मिश्रा, रामासरे मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, आशुतोष यादव, सुभाष शर्मा, आजीत यादव, प्रयांशु सहित ग्राम वासियों का सहयोग होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago