Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसूर्यकुण्ड धाम में जयघोष के साथ की गई महाआरती

सूर्यकुण्ड धाम में जयघोष के साथ की गई महाआरती

सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 353वीं गंगा आरती मातृशक्तियो के द्वारा की गई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्थानीय मातृशक्तियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित रही। सर्वप्रथम समिति के स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्थित सभी छोटे बड़े मंदिरों की साफ सफाई की गई। तत्पश्चात समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्रा के द्वारा मोक्षदायिनी माँ गंगा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती जय घोष पूरे प्रांगण में गूंज रहे थे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा इसके बाद भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 353वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। आरती का संचालन समिति कोषाध्यक्ष सिद्धि गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दु सिंह, सिद्धि गुप्ता, संध्या, अजीत जैन, प्रशांत त्रिपाठी, निशा साहनी, आँचल साहनी, अविनाश गौड़, संजीव तिवारी, अमित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments