Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनव वर्ष के अवसर पर लगने वाली भीड़ के दृष्टिगत नामित किये...

नव वर्ष के अवसर पर लगने वाली भीड़ के दृष्टिगत नामित किये गए मजिस्ट्रेट

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 01.01.26 को कुशीनगर स्थित प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थल क्षेत्र में जनपद कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व पडोसी प्रान्त बिहार से काफी भीड़ आती है तथा जनपद में अन्य तहसील थाना क्षेत्रों में नववर्ष पर अत्यधिक भीड को देखते हुये उक्त स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/पुलिस चौकीवार दिनांक 31.12.2025 से दिनाक 01.01.2026 के लिए नियुक्त किये गये हैं।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि तैनात सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपात स्थिति से निपटने एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर निरंतर भ्रमणशील रहेंगे तथा किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे।इसके अतिरिक्त रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट एवं रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सक्रिय किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नम्बर 05564-240590 है, जिसके प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता एवं डीपीआरओ को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments