महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम सभा चौमुखा में चंदन वन काली माता मंदिर की मूर्ति एक विक्षिप्त युवक द्वारा तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के तुरंत बाद
उक्त युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।घटनास्थल पर
थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किये। ग्राम सभा चौमुखा के दक्षिण स्थित चंदन बन काली माता का मंदिर है। मन्दिर में उसी गांव का देवानंद नाम का विक्षिप्त युवक बुधवार की शाम घूमते टहलते गया उसी दौरान उसने काली माता की मूर्ति तोड़ दिया। आस पास के ग्रामीणों ने इस घटना को देख कर उक्त मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही जखीरा चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह थानाध्यक्ष नीरज राय तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराये और मंदिर में स्थित मूर्ति का पुनः निर्माण करा दिये । बृहस्पतिवार के दिन ग्रामीण उग्र हुए लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हो गया। घटना की जानकारी सीओ सदर अजय सिंह चौहान को हुई तो घटना स्थल की जानकारी ली ।
ग्राम प्रधान मोहन यादव ने बताया कि मूर्ति तोड़े जाने की घटना निंदनीय है मूर्ति का पुनः निर्माण कर दिया गया है। मामला पूर्ण रूप से शांत है।
इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामला शांत है मूर्ति का निर्माण हो गया है अब कहीं कोई शिकायत नहीं है मामले में दोषी युवक उसके पिता ,चाचा सहित चार को गिरफ्तार कर। विधिक कार्यवायी की जा रही है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…