Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमाँ मनोकामना फीलिंग स्टेशन सोनुघाट के कर्मियों का कमाल

माँ मनोकामना फीलिंग स्टेशन सोनुघाट के कर्मियों का कमाल

क्षमता से अधिक की टंकी में डीजल भर कर वसूल लिया पैसा

क्षमता 50 की भर दिया 51 लीटर तेल

सोनुघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पेट्रोल पंपों पर आए दिन कम तेल नापने की शिकायत मिलती रहती है। ऐसा ही एक मामला जिले के सोनूघाट चौराहे, पर स्थित माँ मनोकामना पेट्रोल पंप का है, जहां पम्प कर्मियों ने कार में उसकी टंकी के लिए निर्धारित क्षमता से भी अधिक डीजल भरना दिखा कर पैसा वसूल लिया। विरोध करने पर ग्राहक के साथ पम्प कर्मियों ने बहश बाजी करते हुए जो चाहे कर लेने की धमकी दे डाली।
तीन दिन पूर्व 28 नवंबर की शाम सवा सात बजे भटनी बाजार निवासी, संतोष मिश्रा ने सोनूघाट स्थित मां मनोकामना फीलिंग स्टेशन अपनी कार क्रेटा नंबर CH01CK8929 से पहुंचे और कर्मी से कार में डीजल डालने को कहा। जब डीजल पड़ने लगा तो पम्प कर्मचारी ने पचास लीटर की क्षमता रखने वाले कार में इक्यावन लीटर डीजल डाल दिया। क्षमता से अधिक तेल कैसे टंकी में आएगा यह बात मिश्रा ने तेल नाप रहे वर्कर से कहा। इस पर वह कहा सुनी करने लगा। तब मिश्रा ने पम्प मैनेजर के केबिन में जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और उनसे 50.87 लीटर डीजल का 4555 रूपए की रसीद देते हुए उनसे पैसा वसूल लिया गया।
जब इस संदर्भ में पम्प धारक से उनके मोबाइल नंबर 9415213618 पर बात की गई, तो उनके पुत्र अंकित गुप्ता ने कहा कि कोई घटतौली नहीं की गई है। आरोप बेबुनियाद है। उनको रसीद दी गई है। लेकिन सवाल यह है कि 50 लीटर की टंकी वाली क्रेटा कार में पहले से भी कुछ तेल मौजूद था और फिर पचास लीटर से अधिक तेल उसमें कैसे भरा गया। यह प्रश्न तो खड़ा ही होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments