कड़कड़ाती ठण्ड में हुई माँ गंगा की महाआरती

सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा संचालित 355वीं गुरुवारिया महाआरती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा मां गंगा की महाआरती के क्रम में 355 महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी अपनी पत्नी जया त्रिपाठी के साथ महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने सर्व प्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण व माँ दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना किया। तत्पश्चात माँ गंगा की आरती प्रारंभ हुई,आरती पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान हर-हर गंगे की जयघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा, माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। आरती के क्रम में भगवान गणेश, भोलेनाथ, हनुमान जी की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान मन्दिर में घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने आस्था व श्रद्धा निवेदित की।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि हरिद्वार, काशी के तर्ज पर गोरक्षनगरी में जाने वाली गंगा आरती सराहनीय है, इस अवसर पर मां गंगा की पावन आरती में शामिल होकर धन्य हो गया हूँ। उन्होंने कहा कि बिना प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूर्यकुण्ड धाम पर गुरुवार को होने वाली मां गंगा की पावन आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, तो वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार और काशी की तर्ज पर इस आरती में संख्या के साथ-साथ प्रसिद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के स्वयंसेवकों का कार्य सराहनीय योग्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, पुरन गुप्ता, संध्या, अजीत जैन, शाश्वत त्रिपाठी, अविनाश गौड़, संजीव तिवारी, मुकेश, निशा साहनी, आँचल साहनी, सोना शर्मा, देवेश, प्रशांत त्रिपाठी, संजीव शर्मा, अशोक, अतुल, आकाश, अमित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

6 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

6 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

7 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago