गोरखपुर-बस्ती मंडल के 15 केंद्रों पर आयोजित हुई एम-स्टार टैलेंट हंट प्रतियोगिता

15 केंद्रों पर आयोजित एमस्टार टैलेंट हंट प्रतियोगिता में करीब 9000 छात्रों ने किया प्रतिभाग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रसंघ स्थित मोमेंटम कोचिंग द्वारा आयोजित एम-स्टार टैलेंट हंट प्रतियोगिता रविवार को गोरखपुर और बस्ती के मंडल के अलग-अलग कुल 15 केंद्रों पर आयोजित की गई। एम-स्टार टैलेंट हंट प्रतियोगिता का यह सातवां संस्करण रहा।
प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों सहित प्रदेश से सटे बिहार के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। यह परीक्षा गोरखपुर सहित देवरिया, कुशीनगर व महाराजगंज, पीपीगंज बस्ती, बांसी, नौतनवा, बड़हलगंज, कसया, पडरौना, नौगढ़, कप्तानगंज में आयोजित हुई। इन जिलों के कई विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
इन केंद्रों पर छात्र संघ चौराहा स्थित मोमेंटम कोचिंग के शिक्षक पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहे। पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 9000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में कक्षा पांचवी से 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटम कोचिंग के निदेशक संजीव कुमार ने बधाई दी। साथ में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेंगे कई पुरस्कार

एम-स्टार टैलेंट हंट प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्वांचल सहित बिहार के मेधावी छात्रों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दिया जाएगा जहां उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नगद पुरस्कार की भी व्यवस्था है। इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है जहां वह बेहतर प्रदर्शन कर 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप लेकर निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

15 दिसंबर को होंगे परीक्षा के परिणाम घोषित

मोमेंटम कोचिंग द्वारा आयोजित एम-स्टार टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के परिणाम 15 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा के बाद परिणाम के लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। साथ ही परिणाम घोषित होने के 2 सप्ताह बाद जनवरी में परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरस्कार की धनराशि व अन्य जानकारियां पंजीकरण के समय ही छात्र छात्राओं को दे दी गई हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए संबंधित छात्र छात्राएं छात्रसंघ स्थित मोमेंटम कोचिंग सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

11 seconds ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

11 minutes ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

24 minutes ago

डीएम के निर्देश पर कल्कि बायोटेक पर छापा दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग…

33 minutes ago

सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज थाना क्षेत्र के मौना चौराहे के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना…

38 minutes ago

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

23 hours ago