निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी सलेमपुर एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी देवरिया सदर के संयुक्त निरीक्षण के समय आई०एफ०एफ० डी०सी० चनुकी मोड द्वारा कृषकों को मु0 266.50 पैसे की यूरिया 360 रुपये में एवं 1350.00 रुपये प्रति बोरी की डी०ए०पी० 1450 रुपये में विक्रय किया जा रहा था। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी भाटपार रानी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी देवरिया के निरीक्षण के समय राहुल ट्रेडर्स टड़वा के द्वारा शक्तिमान यूरिया 350.00 रूपये प्रति बोरी एवं अपना यूरिया 320.00 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था जबकि शासन द्वारा 01 बोरी यूरिया का दर 266.50 पैसे एवं 01 बोरी डी०ए०पी० का दर 1350 निर्धारित है। इनके द्वारा उर्वरकों का निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करने एवं कालाबाजारी को बढावा दिया जा रहा था जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।
उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त आई०एफ०एफ०डी०सी० कृषक सेवा केन्द्र चनुकी मोड लार के प्रोपराइटर अजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी कोइरी टोला, लार जनपद देवरिया एवं राहुल ट्रेडर्स टड़वा के प्रोपराइटर वासुदेव सिंह पुत्र झुनखुन सिंह निवासी ग्राम टड़वा, पो० परसिया छितनी सिंह, जनपद देवरिया के विरुद्ध सम्बन्धित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।
जनपद के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं उन्होंने को निर्देशित किया है कि वे उर्वरकों को निर्धारित दर पर ही विक्रय करें, यदि कोई भी फुटकर उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करते हुए पाया जाता है या किसी भी प्रकार से कालाबाजारी या अवैध परिसंचलन में लिप्त पाया जाता है तो सम्बन्धित विक्रेता के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही की ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

6 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

6 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

7 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

7 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

7 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

8 hours ago