सात दिसंबर को आएंगे नतीजे, EVM में कैद हुई MCD दिल्ली के उम्मीदवारों की किस्मत

नयी दिल्ली एजेंसी।दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर की शाम 5.30 बजे खत्म हो गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड सीटों पर बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान हुआ था। खास बात रही की मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

मतदान करने के लिए मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचते दिखे। चुनाव आयोग ने बूथों पर सुरक्षा के चाक-चौबंध बंदोबस्त किए थे। माना जा रहा है कि इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच अहम लड़ाई देखने को मिली है। बता दें कि नगर निगम की सत्ता बीचे 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी से भी सत्ता पक्ष को कड़ी टक्कर मिली है। इस बार चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। दिल्ली के कई इलाकों में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी दिखी। यहां मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इस चुनाव के दौरान 1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम मशीन में बंद किया। बता दें कि दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं। 

कई कारणों से खास रहा ये चुनाव बता दें कि परिसीमन के बाद उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को एकीकृत नगर निगम बना दिया गया है। तीन निगमों में यहां 272 वार्ड थे मगर अब 250 वार्डों पर मतदान हुआ है। एकीकृत नगर निगम इस वर्ष मई महीने से की गई है। एकीकृत नगर निगम का ये पहला चुनाव रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

4 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

5 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

5 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

6 hours ago