स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में लखनऊ को तीसरा स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित


स्वच्छता में रचा गया इतिहास, लखनऊ देश के टॉप-3 शहरों में शामिल

नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देशव्यापी स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा लखनऊ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, तथा पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने सभी को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा, “यह उपलब्धि पूरे लखनऊ की जनता की सहभागिता, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम इसे और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे।”

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि स्वच्छता को लेकर लखनऊवासियों की जागरूकता और भागीदारी ने ही यह संभव किया। उन्होंने इस उपलब्धि को शहर की जनता को समर्पित किया।

पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, जिनके कार्यकाल में शहर ने स्वच्छता में कई मील के पत्थर स्थापित किए, ने भी इस सम्मान को लखनऊ नगर निगम की टीम व शहरवासियों की मेहनत का नतीजा बताया।

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है, जिसमें देशभर के 4000 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। लखनऊ की इस शानदार रैंकिंग से उत्तर प्रदेश की स्वच्छता रैंकिंग को भी बल मिला है।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

10 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

10 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

10 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

10 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

11 hours ago