विदेशी नागरिकों की बोधगया में गिरफ्तारी: मारपीट व हत्या की कोशिश का मामला

गया /बिहार | (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चार वियतनामी नागरिकों को मारपीट और हत्या की कोशिश के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बोधगया पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी वियतनाम के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। इनकी पहचान वान सांग, वन कांन सन्ह, तृण थान ह्यू और वान त्वां हुंनह के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी कुछ समय से बोधगया क्षेत्र में रह रहे थे और एक स्थानीय विवाद में इनका नाम सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, इन वियतनामी नागरिकों पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या की कोशिश की श्रेणी में दर्ज कर जांच शुरू की।

बोधगया थानाध्यक्ष के अनुसार, “चारों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच में कूटनीतिक पहलुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। विदेशी दूतावास को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।”

घटना के बाद से बोधगया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस स्थानीय होटलों, गेस्ट हाउसों और विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच भी कर रही है। बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर विदेशी नागरिकों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

अभी तक की कार्रवाई:चारों वियतनामी नागरिक गिरफ्तार ,हत्या की कोशिश और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज,पुलिस की टीम कर रही गहन पूछताछ ,विदेश मंत्रालय व दूतावास को भेजी गई सूचनाघटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारी भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस पूरे विवाद की असली वजह सामने आ पाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago