मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला


कहा- “चुनाव आयोग वोट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया”, पूछा- क्या अब यह भाजपा की ‘चुनावी चोरी शाखा’ बन गया है?

नई दिल्ली/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर “वोट चुराने” की साजिश की जा रही है, और इसमें खुद चुनाव आयोग संलिप्त नजर आ रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चुनाव आयोग बिहार में वोट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। क्या वह अब भाजपा की ‘चुनावी चोरी शाखा’ बन गया है?” उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए विपक्ष के वोटरों को मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

राहुल का यह बयान उस वक्त आया है जब बिहार में चुनाव आयोग 22 वर्षों बाद मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करा रहा है। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची से डुप्लिकेट नामों और अपात्र प्रविष्टियों को हटाना तथा नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना है।

चुनाव आयोग की सफाई
चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। आयोग का दावा है कि इस अभियान से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष तथा सटीक बनेगी। सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए आयोग ने कहा कि अगर किसी को प्रक्रिया पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समयसीमा में शिकायत कर सकता है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल
राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जहां चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को “जनता को भ्रमित करने वाला” करार दिया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को चुनावी हार सामने दिख रही है, इसलिए वह इस तरह के आधारहीन आरोपों का सहारा ले रही है।

विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया
बिहार में इस गहन पुनरीक्षण के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बूथ लेवल पर मतदाता सूची का मिलान, संशोधन और नाम जोड़ने/हटाने का कार्य किया जाएगा। इसमें बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago