Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभगवान परशुराम जी की मनाई गई जयंती

भगवान परशुराम जी की मनाई गई जयंती

रामधर पिपरा/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को परशुराम मंदिर सेवा आश्रम पिपरा रामधर सलेमपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।
जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन शुक्रवार को भगवान विष्णु के षष्ठम स्वरूप आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर पंडित राहुल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में श्री परशुराम मंदिर सेवा आश्रम पिपरा रामधर सलेमपुर देवरिया,मैं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ एवं एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें सभी यज्ञ के यजमान, मंदिर समिति के सदस्य नन्द किशोर शुक्ल
पं. वंषगोपाल त्रिपाठी, पप्पू विश्वकर्मा अक्षयवर गुप्ता, बृज बिहारी कुशवाहा,पुनीत तिवारी, गोलू तिवारी, राहुल पांडेय,शिवम तिवारी, सहीत समस्त भक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments