Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा सलेमपुर में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज होगा -सहजानंद राय

लोकसभा सलेमपुर में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज होगा -सहजानंद राय

भाजपा सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के साथ सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ।सभी पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में पूजा अर्चना की और उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद रविन्दर कुशवाहा,राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने फ़ीता काट कर आधिकारिक उद्घाटन किया। इस मौक़े पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 400 से ज़्यादा सीट प्राप्त करेगी और लोकसभा सलेमपुर में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। आज मोदी सरकार ने जिस तरह देश को विश्व पटल पर ला दिया है वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। आज हम सभी को एक साथ पूरे जोश से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताना है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के बलबूते भाजपा तीसरी बार लोकसभा सलेमपुर की सीट जीत कर नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनने में सहयोग करेंगे।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गारंटियों तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना निश्चित है।सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है।
सरकार की योजनाओं के सभी व्यक्तियों को बिना भेद भाव लाभ मिला है।जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी।उक्त अवसर पर प्रदेश संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ राजेश सिंह दयाल,लोकसभा संयोजक विनोद दूबे, लोकसभा प्रभारी बलराम उपाध्याय,विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह,पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,श्याम जायसवाल,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,दुर्गेश पाण्डेय,वीरेन्द्र कुशवाहा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव,मूसा रजा लारी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू,संदीप सिंह टिक्कू,अमरेश सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,श्याम जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष बृजेश धर दूबे,अभय सिंह विशेन,संजय दूबे,कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बृजेश उपाध्याय,सन्तोष पटेल,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,शम्स परवेज,शेषनाथ भाई,लल्लन सिंह,विनय पाण्डेय,उमाकांत मिश्र,अमरदत्त यादव,मुरली मिश्र,अरुण सिंह,धनन्जय कुशवाहा,दीपक श्रीवास्तव,अनिल ठाकुर,अशोक प्रजापति, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments