Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउपभोक्ता फोरम में भी आयोजित होगी लोक अदालत : अध्यक्ष

उपभोक्ता फोरम में भी आयोजित होगी लोक अदालत : अध्यक्ष

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च के तैयारियों के दृष्टिगत उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के बीच बैठक आहूत हुई।
बैठक में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष /पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कि पक्षकारों को नोटिस तामिला कराई जा रही है एवं फोरम से संबंधित समस्त मामले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च 2025 को लगाए जाएंगे। उन्होंने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हुए मामले में किसी प्रकार की कोई कोर्ट फीस नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments