Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में 21 अक्तूबर के स्थान पर 19 अगस्त को स्थानीय अवकाश

बलिया में 21 अक्तूबर के स्थान पर 19 अगस्त को स्थानीय अवकाश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने आदेश जारी कर बताया है कि पूर्व में स्वीकृत 21 अक्टूबर 2025 (कार्तिक अमावस्या) का स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब उस दिन सभी राजकीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।
इसके स्थान पर 19 अगस्त 2025 (बलिया बलिदान दिवस) को पूरे जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments