केले के रेशे से बने उत्पाद एवं केला उत्पाद हेतु ऋण की सुविधा उपलब्ध

उक्त योजना का लाभ लेने हेतु करना होगा ऑनलाइन आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण हेतु सहायता योजना एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण हेतु सहायता योजनान्तर्गत जनपद कुशीनगर वित्त वर्ष 2023-24 में केले के रेशे से बने उत्पाद एवं केले के उत्पाद कार्य से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों के लिए, उत्तर प्रदेश शासन ने ऋण की सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना संचालित की है । उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर के चयनित उत्पाद केले के रेशे से बने उत्पाद / केले के उत्पाद को बढ़ावा देने हेतु केले के रेशे से बने उत्पाद / केले के उत्पाद हेतु निर्माण / सेवा/ व्यवसाय हेतु स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बैंको के माध्यम से ऋण के रुप में उपलब्ध कराया जायेगा। योजनान्तर्गत 25.00 लाख तक के ऋण पर 25 प्रतिशत रू0 50.00 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत एवं रू0 50.00 लाख से अधिकतम ऋण धनराशि रू0 1.50 करोड़ पर 10 प्रतिशत या अधिकतम रू0 20.00 लाख तक का अनुदान दिया जायेगा।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि केले के रेशे से बने उत्पाद/केले के उत्पाद से सम्बन्धित ऐसे इच्छुक युवक/युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक है वह उद्योग/सेवा एवं व्यवसाय हेतु आवेदन केवल ऑन लाइन स्वीकार किये जायेंगें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

3 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

3 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

4 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

4 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

4 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

4 hours ago