बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित संजय सेतु के नीचे अज्ञात युवक का शव क्षत विक्षत रूप में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय सेतु घाघरा घाट पुल के नीचे कोठी नंबर 11 के पास लगभग 45 वर्ष के एक मृतक व्यक्ति का शव मछुआरों ने देखा। जिसकी सूचना चौकी पर दी। घाघराघाट चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मछुआरों के सहयोग से पहचान की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी ने बताया क्षत-विक्षत शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। शव की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…