मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत करें आवेदन

उद्योग क्षेत्र की इकाई स्थापना हेतु अधिकतम रू0 25 लाख व सेवा क्षेत्र हेतु रू0 10 लाख तक के ऋण की सुविधा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना “मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत उद्यम की स्थापना के इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों से आवेदन-पत्र आमन्त्रित किये गए है। योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम रू0 25.00 लाख एवं सेवा क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम रू0 10.00 लाख की धनराशि बैंको के माध्यम से ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा। कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत उद्योग क्षेत्र हेतु रू0 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 2.50 लाख की सीमा तक मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जायेगा। जो उद्यम के 02 वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जायेगा।
उपायुक्त उद्योग ने पात्रता के सम्बन्ध में बताया कि आवेदक उ0प्र0 का मूल निवासी होना चाहिये एवं उसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिये। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिये। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति द्वारा किया जायेगा।
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये.जायेंगे। ऑनलाईन आवेदन http://diupmsme.upsdc.gov.in/ की वेबसाइट पर किया जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

5 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

5 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

8 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

8 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

8 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago