Tuesday, March 24, 2026
Homeमहाराष्ट्रहर्षोल्लास के साथ मनाया गया एल एन दीक्षित का 75 वां जन्म...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एल एन दीक्षित का 75 वां जन्म दिवस

मुम्बई( राष्ट्र की परम्परा )
भांडुप के सुप्रसिद्ध समाजसेवी
एवं व्यवसायी एल.एन.दीक्षित का डायमंड (हीरक) 75 वां जन्म दिवस समारोह भांडुप प.पर स्थित होटल में धूमधाम से मनाया गया।यह आयोजन अरूण दीक्षित (डायरेक्टर -इंबेलियर बिजनेस साल्यूशंस) एवं अर्चना दीक्षित
(ज्वाइंट डायरेक्टर) द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल के महासचिव डॉ.सचिन सिंह,डॉ.आर.एम.पाल,सचिव शरीफ खान,मनोज सिंह ने शाल एवं0 पुष्प गुच्छ प्रदान कर एल.एन.दीक्षित को शतायु,निरोगी रह कर समाज सेवा करने हेतु शुभ कामनायें प्रदान किया।
इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य पत्नी सुबोधा,बेटा अरूण,बेटी अर्चना,बहू हेमलता,नाती पोते,भाई बंधुओ तथा इंबेलियर बिजनेस साल्यूशंस के सभी कर्मचारीगण,
एवम पारिवारिक मित्रों ने शुभकामना प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments