
मुख्य अतिथि एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकरीवाल रहीं
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम और ,कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पी एम किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पी एम किसान सम्मान निधी की 14वी किस्त का हस्तांतरण सीकर राजस्थान से किया गया।
जिसमे 8.5 करोड़ किसानो को 17500 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण हुआ। प्रधानमंत्री ने बताया की देश के करोड़ों किसान पी.एम. किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हो रहे है। जिसका सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र से किसानों को दिखाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी सदस्य विधान परिषद रहीं। जिसमें त्रिपाठी ने पी एम किसान सम्मेलन में उपस्थित सभी किसानों को आने की लिए धन्यवाद दिया एवं कहा की सरकार की मनसा यही है की सभी योजनाओं का लाभ आप लोगो तक पहुंचे जिससे आप लोग अपना जीवन समृद्ध बनाए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकरीवाल रहीं, जिसमे उन्होंने किसानों को बताया की आप लोग सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ ले। और आधुनिक खेती करके अधिक से अधिक लाभ कमाएं। उर्मिला शुक्ला जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ भी उपस्थित रही। डॉ कृष्ण मोहन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम ने अतिथियों को केन्द्र पर चल रही प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, निकरा परियोजना और क्रॉप कैफेटेरिया में लगे विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ के एक सिंह ने बताया कि पी एम किसान सम्मान निधी कि 14 वी किस्त से उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 20 लाख किसान लाभान्वित होंगे। डॉ टी. पी. शाही उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले के करीब 14 हजार से अधिक किसान अपात्र मिले है इनमे मृतक, आयकर दाता, कुछ पति पत्नी दोनो सामिल है, जिले में 14 वी किस्त से लाभान्वित किसानो की संख्या करीब 5 लाख से अधिक है। डॉ शाही ने बताया कि आज 2000 रुपया किसानो के खाते में प्रधानमंत्री के द्वारा हस्तांतरण कर दिया जायेगा।
गौतम सिंह उप आंचलिक प्रबन्धक बैंक ऑफ इन्डिया ने किसानो को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। डॉ महेन्द्र सिंह प्रभारी अधिकारी फसल अनुसंधान ने खरीफ में लगने वाली फसलों में खाद प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
वैज्ञानिक डॉ पी. के. सिंह ने विभिन्न फसलों के बारे में लगने वाली रोगों और उसके रोकथाम के बारे में बताया। डॉ अरुण कुमार राजभर ने किसान उत्पादक संगठन के गठन एवं उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। डॉ पी. के. सिंह ने सब्जियों की नर्सरी उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया, डॉ नन्दन सिंह ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी, डॉ नीरज सिंह ने फार्म मशीनरी के बारे में विस्तार से बताया। और सुनील कुमार ने श्री अन्न एवं मोटे अनाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आई.सी. टी. सुनहरा कल के अधिकारी नरेन्द्र पांडेय भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों के द्वारा पाम के पौधों का पौधरोपण भी किया गया। मंच संचालन डॉ पी. के.सिंह ने किया। और केन्द्र के समस्त कर्मचारी अनिल पांडेय, राजीव कुमार, संजय पाण्डेय, कुशाग्र सिंह, चंद्र प्रकाश, सिराज और बागेश्वरी भी उपस्थित रहे । पी एम किसान सम्मेलन में 250 से अधिक महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे ।
