Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने चलाया जागरुकता अभियान

मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने चलाया जागरुकता अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।सीमा चौकी मुंशी पुरवा के कार्यक्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर हुसैन बॉक्स में आयोजित किया गया। जिसमे गांव के महिला पुरुष एव बच्चे उपस्थित रहे। मानव तस्करी जागरूकता अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल से सहायक उपनिरीक्षक सामान्य राजकुमार थापा तथा मुख्य आरक्षी सामान्य सतीश कुमार शुक्ला तथा मानव सेवा संस्था से सेंटर इंचार्ज अर्जुन कश्यप एवं काउंसलर आरती गुप्ता के द्वारा मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी के रोकथाम के बारे में ग्राम वासियों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया ।सीमा क्षेत्र में बढ़ते मानव तस्करी के बारे में अवगत कराया गया । ग्राम वासियों को सूचित किया गया इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आता है तो जल्द से जल्द इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना या सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को तत्काल सूचित करें ।जागरूकता शिविर के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवान व ग्राम प्रधान सुनीता देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर हुसैन बख्श के अध्यापक अवधेश गुप्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments