Tuesday, April 7, 2026
HomeNewsbeatनई किताबों संग खिले नन्हे चेहरे मौना गढ़वा विद्यालय में ज्ञान का...

नई किताबों संग खिले नन्हे चेहरे मौना गढ़वा विद्यालय में ज्ञान का उत्सव

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उच्च प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पुस्तक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान डॉ. जनार्दन कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य रुदल प्रसाद तथा सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार तिवारी, अवधेश प्रसाद, सच्चितानंद शुक्ला, अनवर अली, सुधा विश्वकर्मा सहित अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। किताबें हाथ में मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। विद्यार्थियों ने नई किताबें पाकर उत्साह व्यक्त किया और नियमित रूप से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉ. जनार्दन कुशवाहा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही आगे चलकर उच्च शिक्षा की मजबूत नींव बनती है और यही जीवन में सफलता की कुंजी है।
वहीं प्रधानाचार्य रुदल प्रसाद एवं अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।
इस पहल के तहत सभी विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। विद्यालय परिवार के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments