Tuesday, October 28, 2025
HomeUncategorizedश्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलता आध्यात्मिक लाभ : अंकुर राज...

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलता आध्यात्मिक लाभ : अंकुर राज तिवारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुरा गाँव निवासी सोमनाथ त्रिपाठी के घर चल रहे नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के पूर्णाहुति पर पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कथा व्यास आचार्य आशीष शुक्ला मुण्डेरा वाले से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान विधायक श्री तिवारी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखती है और इसका श्रवण करने से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। इस कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाता है। जो हमें सफल जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments